स्वदेशी खरीद, सेवा की सीख

असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने परिवार सहित गोपालगंज में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए उत्पादों की खरीददारी की।

हाँथ से बने दीपक, मां लक्ष्मी की प्रतिम, झालर सहित बताशे के दुकानदारों के बीच पहुंच कर महापौर ने उनका उत्साहवर्धन किया।

तदोपरांत महापौर और परिवार जनों ने राजघाट रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बुर्जुगों को उपहार स्वरूप कंबल, मिठाई और ग्रीन आतिशबाजी का सामान भी दिया। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की खरीदारी और बुर्जुगों के संग बिताए पल उनके जीवन के बहुमूल्य क्षण बन गए।

उन्होंने शहरवासियों से पुनः अपील की है कि “हमारे त्यौहार हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाएं देते हैं।” दूसरों को खुशी बांट कर जो आत्मीय सुख मिलता है वो अवर्णनीय है।

महापौर के साथ उनके पति डॉक्टर सुशील तिवारी,पुत्र सूर्यांश तिवारी,भतीजा रिशांक तिवारी,बहु प्रीति तिवारी, ऋतिका तिवारी,पुत्री शिवानी भी उपस्थित थीं।