स्वच्छता के रंगों में रंगा शहर

सुंदर चित्रों और कलाकृतियों का शहर की स्वच्छता सुंदरता के साथ-साथ मानव मस्तिष्क पर बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।

राजकुमार खत्री, निगम आयुक्त

निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने चकराघाट के पास विट्ठलमंदिर की दीवारों पर बनायी गईं पेंटिंगों का निरीक्षण कर व्यक्त किये। उन्होंने कहा की यहां इन दैवीय स्वरूप की पेंटिंगों से यह दीवार चमकने लगी है।

यह चित्रकारी झील किनारे आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ा कर यहां आने वालों को और भी जागरूक बनाएगी।

लाखा बंजारा झील आज सागर शहर में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता केंद्र है सागर की ऐतिहासिक विरासत यह झील सागर स्मार्ट सिटी द्वारा सुंदर कायाकल्प के बाद से आरम्भ हुई गंगा आरती के आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन के कारण और भी प्रसिद्धि पा रही है।

सागर में झील के आसपास से गुजरने वाले बाहरी यात्री रूककर यहां के दृश्यों का आंनद लेते हैं। उन्होंने कहा की स्वच्छता जागरूकता हेतु शहर की विभिन्न दीवारों को सजाने सवारने के लिए आकर्षक रंग रोगन कर सुंदर चित्रकारी करायें। पेंटिंग्स और कलकृतियों की नियमित सफाई करें ताकि धूल आदि न चढ़े। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत पेंटिग कार्यों में और भी तेजी लाएं, शहर की दीवारें आकर्षक चित्रकारी से चमकने लगीं हैं। प्रत्येक आवश्यक स्थल और दीवारों को सुंदर और प्रेरित करने वाले चित्रों से सजायें। दीवारों पर चित्रों के आसपास स्वच्छता संदेश भी लिखें ताकि नागरिकों को स्वच्छता की प्रेरणा मिले।