सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी सागर द्वारा विधानसभा अंतर्गत 17 सितंबर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत चारों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन संभागीय भाजपा कार्यालय में किया गया। 

कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा और संगठन की भावना के साथ कार्य करती आई है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली शक्ति हैं। आने वाले समय में हमें समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर यह संदेश देना है कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा का पर्याय है।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हम सभी सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। यह समय हम सबके लिए एक अवसर है कि हम गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचें, उनके साथ खड़े हों और उनकी मदद करें। हमें यह दिखाना है कि भारतीय जनता पार्टी समाज के साथ खड़ी है और उसकी हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। युवा मोर्चा के साथियों ने विदेशी सामान के बहिष्कार और उद्यमिता के प्रचार-प्रसार की जो शपथ ली है, वह वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमें मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करना है। सागर की धरती से हम सब यह संदेश दें कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा और सद्भाव का प्रतीक बने।”

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। आने वाले समय में हमें समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर सेवा और समर्पण का संदेश देना है। पार्टी ने तय किया है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हम सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएँगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार की जनसेवा गतिविधियाँ, समाजहित के कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएँगे। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि इस सेवा पखवाड़ा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है। विधायक शैलेन्द्र जैन जी के नेतृत्व में संगठन सशक्त है और जनता के बीच विश्वास के साथ काम कर रहा है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा की विचारधारा और सेवा भावना हर नागरिक तक पहुँचे।”

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रत्येक कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ हरिसिंह मंडल के अध्यक्ष नीरज यादव ने किया एवं आभार तथा विदेशी सामग्री के वहिष्कार को लेकर तथा उद्यमिता के लिए शपथ युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी ने दिलाई।


कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,प्रतिभा रामेश्वर चौबे, देवेंद्र पप्पू फुसकेले सविता साहू सुषमा यादव मनीष चौबे विक्रम सोनी नीलम अहिरवार मेघा दुबे नीरज यादव यश अग्रवाल अंशुल परिहार अंशुल हर्षे राकेश लारिया गोपी पंथी रिंकू राज सतीश जैन नितिन साहू राहुल वैद्य प्रभु दयाल साहू धर्मेंद्र खटीक याकृति जड़िया शारदा कोरी मनोरमा उपाध्याय मीरा चौबे सुनीता रैकवार वैदेही पुरोहित राहुल नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।