भारतीय जनता पार्टी ने सागर में चला दिया ‘मास्टर स्ट्रोक’
जाति–गुट–चेहरा सब साधा, जिला कार्यकारिणी से चुनावी बिगुल
सागर। सागर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल के नाम पर एक सीधा-सीधा राजनीतिक मास्टर स्ट्रोक चला है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी साफ संकेत देती है कि पार्टी अब भावनाओं नहीं, गणित और ग्राउंड रियलिटी पर चुनाव लड़ने जा रही है।
यह सूची किसी औपचारिक घोषणा से कहीं आगे जाकर सत्ता की रणनीतिक स्क्रिप्ट पढ़ती है।
गुटों को तोड़ा, समाजों को जोड़ा

कार्यकारिणी में सबसे बड़ा संदेश यह है कि कोई एक गुट हावी नहीं। उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पदों का बंटवारा इस तरह किया गया है कि सवर्ण नाराज़ न हों, ओबीसी खुद को उपेक्षित न समझें, पिछड़े और युवा वर्ग को हिस्सा मिले, महिला वोट बैंक को सीधा टच किया जाए ।
यानी संगठन नहीं, पूरा सोशल इंजीनियरिंग मॉडल खड़ा किया गया है।
जिनके पास भीड़ है, उन्हें कुर्सी मिली
चेहरे नहीं, फील्ड में असर रखने वाले नाम सूची में शामिल किए गए हैं। साफ है कि पार्टी अब “पोस्टर वाले नेता” नहीं, बल्कि भीड़ जुटाने और वोट पलटने वालों को आगे बढ़ाती आ रही है।
डिजिटल और मीडिया फ्रंट पर विपक्ष को घेरने की तैयारी
मीडिया, सह मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की अलग–अलग जिम्मेदारियों के साथ पार्टी ने संकेत दे दिया है कि अब मुकाबला सिर्फ मैदान में नहीं, मोबाइल स्क्रीन और सोशल मीडिया टाइमलाइन पर भी होगा। यह विपक्ष के लिए सीधी चेतावनी है।
महिला और युवा चेहरों से नए वोटर को साधने की चाल
महिला पदाधिकारियों की मजबूत मौजूदगी बताती है कि भाजपा सागर में परंपरागत वोट बैंक से बाहर निकलकर नए मतदाताओं पर दांव लगा रही है।
स्पष्ट संदेश: अब चुनाव मोड में भाजपा
यह कार्यकारिणी तीन बातों को बिना कहे साफ कर देती है—
◼️सागर में कोई साइडलाइन नहीं रहेगा
◼️नाराज़गी को पद से शांत किया गया है
◼️2028 नहीं, आज से तैयारी शुरू हो चुकी है ।
साफ है ये कार्यकारिणी नहीं चुनावी मशीन है ।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, संतोष ठाकुर, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल एवं पुष्पेन्द्र परिहार, महामंत्री सुमित यादव, चेतराम अहिरवार एवं चेन सिंह ठाकुर, मंत्री जयंती मोर्च, अर्जुन पटेल, संध्या मार्गव, हरिशंकर कुशवाहा, सविता साहू, आफसर यादव, राहुल वैद्य एवं आसमा जैन, कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया (जैन), सह कोषाध्यक्ष सुषमा यादव एवं सुमित्रा इंद्रकुमार राय, कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, सह कार्यालय मंत्री भूपेन्द्र नामदेव एवं सपना कमल कुर्मी, मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, कपिल कुशवाहा एवं साहबराज यादव, सोशल मीडिया संयोजक अशुल सिंह परिहार, सोशल मीडिया सह संयोजक जय सोनी एवं दृष्टि बाबू सिंह लोधी, आईटी विभाग जिला संयोजक बालकिशन सोनी तथा आईटी विभाग सह जिला संयोजक सोनू उपाध्याय एवं रामेश्वर नेमा।
















