संगठन विस्तार का ब्लूप्रिंट तैयार

सागर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

श्रीकांत को फिर मीडिया की कमान, जगन्नाथ गुरैया उपाध्यक्ष नियुक्त

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित सूची के अनुसार श्रीकांत को एक बार फिर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि जगन्नाथ गुरैया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। नई टीम में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री शामिल किए गए हैं। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी चुनौतियों के लिए सशक्त भूमिका निभाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभव और ऊर्जा का यह संयोजन पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी सिद्ध होगा और सागर जिले में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को नई गति मिलेगी।