शाहपुर में कांग्रेस का सियासी संग्राम

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा है कि वोट जनमानस का लोकतांत्रिक अधिकार है, उसे हम किसी भी तरह से भाजपा एवं चुनाव आयोग की मिली भगत से बदलने नहीं देंगे।

उक्त वक्तव्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुहासा ने रहली विधानसभा के शाहपुर में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में नुक्कड़ सभा में कहीं।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने वादा खिलाफी की। आज भावांतर के चक्कर में उन्हें सही भाव नहीं मिल पा रहा है साथ में किसान खाद एवं यूरिया के लिए भटक रहा है।

प्रदेश कांग्रेस से रहली विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि जनता को वोट के अधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए जिस तरह बिहार में लाखों मतदाताओं के नाम काटे गए,उससे यह प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग किसके इसारे पर काम कर रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभा के अंत में कलेक्टर के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया जिसमें

◾️रबी की फसल को लेकर खाद की मांग

◾️शाहपुर नगर में स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों की मांग ◾️खरीफ की फसल बर्बाद होने के कारण

◾️किसानों को 20000 रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा

◾️2024 में दीवार गिरने के 9 बच्चों की मौत के जिम्मेदारों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई शाहपुर नगर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था,पर्याप्त

◾️पुलिस बल की उपलब्धता

◾️ग्राम सेवक को हटाए जाने की मांग

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस द्वारा नगर के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवक साथियों के साथ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संचालन अनुरुद्ध गौर ने किया ।

आभार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस शाहपुर यासीन खान ने माना।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर, ज्योति पटेल, कमलेश साहू, देवेन्द्र गोर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर सहित कांग्रेस के पार्षद अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।