युवा संसद में लोकतंत्र का आत्ममंथन

कल इनफिनिटी मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम में विकसित भारत – युवा शक्ति के परिप्रेक्ष्य में ” इमरजेंसी के 50 साल : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक ” विषय पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी युवा संसद के स्पीकर एवं अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे और युवाओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में वर्ष 1975 में लागू आपातकाल की पृष्ठभूमि, उसके प्रभाव एवं भारतीय लोकतंत्र पर पड़े दीर्घकालिक परिणामों पर गंभीर विमर्श हुआ। वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुदृढ़ता पर अपने विचार रखे। युवा प्रतिभागियों ने प्रभावशाली तर्कों के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए रिशांक तिवारी ने कहा कि इमरजेंसी का दौर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा अध्याय है जिसने देश को यह सिखाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और जागरूक नागरिक ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है और उन्हें इतिहास से सीख लेकर भविष्य को सशक्त बनाना चाहिए।।

कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन अनुशासित, विचारोत्तेजक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो आगामी प्रदेश स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन अनुशासित, विचारोत्तेजक एवं प्रेरणादायक रहा। डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने का सार्थक प्रयास किया।

कार्यक्रम की चेयरपर्सन आदरणीया डॉ. सुधा मलैया जी रहीं, नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी जी ने विषय का परिचय दिया। अध्यक्षता डॉ. आर. के. पाठक जी ने की। उद्बोधन डॉ. सर्वेश्वर उपाध्याय जी द्वारा दिया गया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया जी ने किया एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गैब्रिएला लिंकन जी ने व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नवदीप कौर सलूजा (प्राचार्य), डॉ. अनू फौजदार, श्री आर. सी. प्रजापति जी, डॉ. सत्या सोनी, डॉ. आशीष द्विवेदी , डॉ. नवदीप कौर सलूजा, डॉ. अनू फौजदार, श्री आर. सी. प्रजापति जी, डॉ. सत्या सोनी, डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. शक्ति जैन, श्री अविराज सिंह जी, श्री सोहिल खान जी, एड. वीनू राणा जी, श्री रोहित यादव जी, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश उपाध्याय जी, श्री निखिल सोधिया, असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण देशमुख, अमित चौरसिया, अमित पालीवाल जी, मेघना सोनी, अंकित चौरसिया, अब्दुल तबरेज मंसूरी जी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारीगण एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।