नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने गुरुवार को नगर परिषद कर्रापुर और ग्राम पंचायत आमेट में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
यह आयोजन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पात्र परिवारों को पक्की छत मुहैया कराने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
कर्रापुर नगर परिषद
◼️पीएम आवास में रचा इतिहास
कार्यक्रम के प्रथम चरण में नगर परिषद कर्रापुर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। विधायक लारिया के विशेष प्रयासों और समय पूर्व की गई पात्र हितग्राहियों की मैपिंग का ही परिणाम है कि कर्रापुर नगर परिषद पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 557 पीएम आवास स्वीकृत कराने में सफल रही है।
◼️प्रमुख विकास कार्य एवं उपलब्धियां
मझगुवां (वार्ड 14 व 15) तीन पुलिया निर्माण एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन (लागत 5 लाख) के साथ ही वार्ड-14 में 38 एवं वार्ड-15 में 65 पीएम आवास के स्वीकृति पत्रक वितरित किए गए।
◼️सिमरिया (वार्ड 13)
डब्ल्यूबीएम सड़क एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन (लागत लगभग 13 लाख) तथा 69 पीएम आवास पत्रकों का वितरण।
◼️गोरा (वार्ड 13)
सामुदायिक भवन का भूमिपूजन (लागत लगभग 8 लाख) एवं 49 पीएम आवास पत्रकों का वितरण।
विधायक श्री लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि कर्रापुर में स्वीकृत 557 आवासों के अतिरिक्त 347 अन्य आवास भी स्वीकृति के लिए प्रस्तावित हैं। मकरोनिया नगरपालिका में भी 217 आवास स्वीकृत होना नरयावली विधानसभा के लिए गर्व का विषय है।
नगर परिषद कर्रापुर में कुल विकास लागत: लगभग 40 लाख रुपये (निर्माण कार्य) एवं करोड़ों की लागत के पीएम आवास स्वीकृत हुए।
आमेट पंचायत
◼️अधोसंरचना विकास पर जोर
दूसरे चरण में विधायक लारिया आमेट ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामवासियों को सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने आमेट में सामुदायिक भवन (भूमिपूजन) 25 लाख, आमेट में चबूतरा निर्माण, (लोकार्पण)1 लाख, अर्जनी में सी.सी. रोड निर्माण (लोकार्पण) 2.69 लाख, आमेट में सी.सी. रोड निर्माण (लोकार्पण) 1.38 लाख, अर्जनी में नाली निर्माण, (लोकार्पण) 3.05 लाख एवं अर्जनी सी.सी. रोड निर्माण, (लोकार्पण) 5 लाख किया।
आमेट ग्राम पंचायत में कुल विकास लागत: 38.12 लाख रुपये के भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुए।
“विकास ही हमारा मुख्य ध्येय” – विधायक लारिया
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य नरयावली के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। कर्रापुर का पीएम आवास में प्रदेश में अग्रणी रहना हमारी सक्रियता और जनता के विश्वास का परिणाम है। सड़कों, नालियों और सामुदायिक भवनों के निर्माण से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा।”
















