गैस की किल्लत से उबाल

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों एवं गैस की एजेंसीयों पर बढ़ती भीड़ से आक्रोशित होकर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जोरदार विरोध के साथ सिलेंडर लेकर पैदल घूमकर जमकर नारे लगाए और सरकार की विफलता को उजागर किया। अनेक कांग्रेसी सर पर सिलेंडर रखकर सरकार के गैर जिम्मेदाराना कारनामों के खिलाफ नारी लग रहे थे ।

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की सभी गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं और सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल भी बढ़ा दिया गया है गैस सप्लाई भी बाधित हो रही है और ऑनलाइन व्यवस्था भी फेल हो गई है ।

लाईन में लगो योजना शुरू

महेश जाटव ने कहा कि मात्र 10 -12 दिन से चल रहे युद्ध में ही सरकार की किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने की स्थिति नहीं है का खुलासा हो गया है ।सरकार के पास मजबूत भंडारण नहीं है प्रधानमंत्री ने फिर सब काम छोड़कर “लाइन में लगो योजना” शुरू कर दी है ।

लगातार यह बयान आ रहे हैं कि पर्याप्त भंडार है तो फिर यह गैस की किल्लत की लाइन क्यों लगी हुई है संसद में श्री नरेंद्र मोदी जी गायब हैं और रसोई घर से सिलेंडर गायब हो गया हैं ।

अमित रामजी दुबे

सरकार इस आपदा की घड़ी में मुनाफा देख रही है गैस की कीमत से यह पता चल गया कि सरकार का नेतृत्व कमजोर हाथों में है जो संकट की घड़ी में लोगों के लिए बहुत कष्टदाई होगें ।

मुकुल पुरोहित

विगत दिनों प्रधानमंत्री द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें वह गंदी नाली से गैस बनाकर चाय पीने की योजना लोगों को बता रहे थे लेकिन लोग समझ नहीं पाए के देश किस स्थिति में आने वाला है ।