कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का कारवां

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वय जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुहासा एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव को संगठन सृजन के तहत राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी ही, उसका निर्वाहन करते हुए अध्यक्षद्वय ने श्री गणेश पूजन करके आज अपना कार्यभार ग्रहण किया ।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मुंहासा गुरुवार प्रातः 10:30 बजे भोपाल से रवाना हुए। रास्ते मे विदिशा, ग्यारसपुर,बागरोद में स्वागत कार्यक्रम से सम्मलित होते हुए 1 बजे राहतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। राहतगढ़ में कांग्रेस नेता नीरज शर्मा, राजकुमार धनौरा, ज्योति पटेल ,कमलेश साहू सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया। राहतगढ़ से गाड़ियों के काफिले के साथ मुहासा सिहोरा होते हुए,2 बजे मोतीनगर चौराहे पर पहुंचे। जहाँ पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा बुदेली परंपरा से स्वागत किया गया।

भगवानगंज से निकली रेली

इसके उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मौहासा संयुक्त रेली के रूप मे भगवानगंज पहुंचे जहां बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशाल रैली के रूप में राधा तिगड्डा से मस्जिद होते हुए आम जन से आशीर्वाद लेते हुए, तीनबती पर हनुमान जी की पूजा कर, सर डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ती पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गाधी एवं राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय में सनातनी परम्परा से पूजन अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया।  

अध्यक्ष द्वय भूपेन्द्र सिंह मुहासा एवं महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस परिवार के लोगों से आशीर्वाद देने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं जन समूह उपस्थित रहा । रैली को कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पूर्व विधायक गण,समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारी,शहर एवं ग्रामीण समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधीयों, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,कांग्रेस के समस्त संगठन, सेवादल,युवक काग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI, संगठन के समस्त प्रकोष्ठ सही समस्त कांग्रेस परिवार जनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर रैली को सफल बनाया।

ये हुए शामिल

रैली में प्रमुख रूप से संतोष पांडेय,  त्रिलोकी नाथ कटारे, भोलेश्वर तिवारी, कैलाश सिंघाई, हर्ष यादव, सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, अशोक श्रीवास्तव, तरवर लोधी ,सुरेंद्र चौधरी, प्रभु सिंह, ज्योति पटेल, नीरज शर्मा, राम कुमार पचौरी, सुरेंद्र सुहाने, आनंद अहिरवार, आशीष ज्योतिषी, रेखा चौधरी, चेतन पांडे, प्रदीप गुप्ता सिंटू कटारे, जिला प्रभारी घनश्याम सिंह, बब्बू यादव, चक्रेश जैन, माधवी चौधरी, राहुल चौबे, पी पी नायक, जितेंद्र चौधरी, अंकलेश्वर दुबे, लखन राठौर, प्रशांत समैया, संजय बृजपुरिया, सागर साहू, अभिषेक गौर, पीयूष अवस्थी, वीरेंद्र राजे, पार्षद शशि राठौर रिचा सिंह गुड्डू यादव, ताहिर खान, नीलोफर, चमन, अशोक चकिया, सुरेखा राकेश राय, चक्रेश अहिरवार, बाबा राजोरिया, आनंद अहिरवार, लक्ष्मी कांत सोनाक्किया, भैयन पटेल, लीलाधर सूर्यवंशी, अर्चना कन्नौजिया, रोहित मांडले, सौरभ खटीक, गोलू खटीक, जैद खान, आदिल खान, कल्लू पटेल, गंगाराम अहिरवार, अजय अहिरवार, कमल अहिरवार, नीरज चौरसिया, गीता कुशवाहा, विमला अहिरवार फ़िरदोस कुरैशी, रेखा सोनी, साहिब खान सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।