महापौर परिषद की बैठक में 15 महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय
नगर निगम सागर की महापौर परिषद (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एमआईसी सदस्यगण एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री उपस्थित रहे। बैठक में नगर विकास, सौंदर्यीकरण, राजस्व वृद्धि, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अधोसंरचना से जुड़े कुल 15 विषय रखे गए, जिन पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—
1️⃣ एलीवेटेड कॉरिडोर का नामकरण
एलीवेटेड कॉरिडोर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर “अटल पथ” रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
2️⃣ शहर में हाकर्स जोन का निर्धारण
म.प्र. शासन के निर्देशानुसार शहर में हाथ ठेला/फेरी वालों के लिए हाकर्स जोन प्रस्तावित किए गए।
महापौर एवं निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शीतला माता मंदिर, वंदे मातरम् चौक, संविधान चौक सहित प्रमुख चौराहों पर उपलब्ध स्थानों को चिन्हित कर एक सप्ताह में कार्यवाही व वीडियोग्राफी कराई जाए।
➡️ हाकर्स जोन की न्यूनतम मासिक दर ₹1000 तय करने की अनुशंसा परिषद में भेजने का निर्णय।
3️⃣ जलप्रदाय योजना – नल कनेक्शन दरें
पैकेज 6-बी अंतर्गत नल कनेक्शन की प्रस्तावित दरों को अधिक पाए जाने पर संयुक्त समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जो एक सप्ताह में नई दरें तय करेगी।
4️⃣ डी.डी. कॉम्प्लेक्स दुकानों का आवंटन
कटरा बाजार स्थित निर्माणाधीन डी.डी. कॉम्प्लेक्स की शेष दुकानों हेतु ई-निविदा में
➡️ दुकान क्रमांक 10 (प्रथम तल) – वीरेन्द्र जैन
➡️ दुकान क्रमांक 18 (भूतल) – श्रीमती कमलाबाई जैन
के उच्चतम ऑफर को परिषद में भेजने का निर्णय।
5️⃣ मेनपानी पीएम आवास मरम्मत ऋण पुष्टि
मेनपानी परियोजना के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत हेतु ₹2 करोड़ बिना ब्याज ऋण लेने के पूर्व निर्णय की पुष्टि की गई।
6️⃣ मेनपानी मरम्मत कार्य बिना निविदा
निर्माण एजेंसी मोन्टोकार्लो लिमिटेड द्वारा मरम्मत कार्य हेतु निविदा आवश्यक न होने पर महापौर परिषद की पूर्व स्वीकृति की पुष्टि की गई।
7️⃣ दैनिक वेतन भोगियों का वेतन बढ़ा
कलेक्टर के आदेशानुसार दैनिक वेतन व मस्टर कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों से वेतन देने की स्वीकृति दी गई।
8️⃣ लीगेसी वेस्ट निष्पादन
30 जून 2026 से पहले 70–80 हजार मीट्रिक टन कचरे के निष्पादन हेतु अल्पकालीन निविदा जारी करने की स्वीकृति।
9️⃣ पार्क एवं खेल मैदान निर्माण
मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना योजना अंतर्गत ₹5.98 करोड़ से पार्क व खेल मैदान निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति।
🔟 7 मंगल भवन निर्माण
नगर निगम सागर में 7 मंगल भवनों के निर्माण हेतु ₹9 करोड़ की डीपीआर के आधार पर निविदा की स्वीकृति।
1️⃣1️⃣ स्मार्ट फिश पार्लर योजना
मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में 9 स्मार्ट फिश पार्लर एक ही स्थान पर बनाने हेतु संशोधित प्रस्ताव स्वीकृत।
1️⃣2️⃣ पीएम आवास योजना BLC 2.0
➡️ 80 पात्र हितग्राहियों की सूची
➡️ 178 हितग्राहियों के भुगतान की स्वीकृति।
एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने पार्षदों को सूचना देने की बात रखी।
1️⃣3️⃣ सागर झील संचालन पर चर्चा
बड़ा तालाब के संचालन व संधारण को लेकर स्मार्ट सिटी सागर को पत्र भेजने का निर्णय।
1️⃣4️⃣ आय-व्यय पत्र प्रस्तुत
जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक का आय-व्यय विवरण सूचनार्थ प्रस्तुत।
1️⃣5️⃣ विभिन्न विषयों की पुष्टि
पूर्व में महापौर परिषद द्वारा प्रत्याशा में लिए गए सभी निर्णयों की एमआईसी द्वारा औपचारिक पुष्टि की गई।
















