निगम का सख्त एक्शन शुरू

सागर में अब गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है — “अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी!”

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम का पूरा अमला एक्शन मोड में आ चुका है। सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर तुरंत नोटिस थमाया जाए और चालानी कार्रवाई की जाए।

👉 खास तौर पर निशाने पर हैं..

♦️सड़क पर कचरा फेंकने वाले

♦️C&D वेस्ट (निर्माण मलबा) फैलाने वाले

♦️दीवारों पर पोस्टर-पंपलेट चिपकाने वाले

निगमायुक्त ने दो टूक कहा — “शहर की सुंदरता से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।”

नगर निगम पहले ही जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। अधिकारियों को भी साफ निर्देश हैं कि किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं चलेगी।

धड़ाधड़ नोटिस की शुरुआत हो चुकी है

कई दुकानदारों को कचरा फैलाने पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं और आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज होने वाली है।

👉 शहरवासियों से अपील:

▪️कचरा सिर्फ निर्धारित समय पर आने वाली गाड़ी में ही दें

▪️सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें

▪️अवैध पोस्टर-पंपलेट लगाने से बचें

आयुक्त का संदेश साफ है 

“यह शहर आपका है, इसे स्वच्छ रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।”

अगर नियम तोड़े… तो तैयार रहिए, नोटिस सीधे आपके दरवाजे पर