मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग के तत्वाधान में समग्र कल्याण एवं योग कार्यक्रम के अंतर्गत “गतिज एवं मानसिक सुधार कार्यक्रम” के तहत आनंद वृद्ध आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, योग, आयुर्वेद एवं आहार कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कलेक्टर सागर के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में Holistic Well-being Camp आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति अनुश्री शैलेन्द्र जैन द्वारा वृद्धजनों को मानसिक मनोबल प्रदान कर , आयुष विभाग के इस कार्य की सराहना कर, इस कार्य को वृद्धावस्था एवं वर्तमान में अति आवश्यक बताया ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जोगेंद्र सिंह द्वारा शिविर में वरिष्ठजनों के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन कैसे बनाए इस पर विशेष बल दिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. पारुल सारस्वत (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. रवि कुमार मिश्रा (होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी) द्वारा 100 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें मौसम परिवर्तन में अपने को मौसमी बीमारियों से कैसे बचाएं इसके उपायों के बारे में अवगत कराया एवं स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु संतुलित आहार, दिनचर्या, योग एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि आत्मा, मन और शरीर का सामंजस्य ही वास्तविक स्वास्थ्य है।
योगाचार्य भगत सिंह द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष योगाभ्यास करवाए गए।















