स्वागत यात्रा बनी “जन-उत्सव”

भारतीय जनता पार्टी की सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को पार्टी संगठन ने प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई भूमिका में मनोनयन के बाद रविवार को उनके प्रथम सागर आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

छिंदवाड़ा से सागर तक का लगभग 250 किलोमीटर का सफर स्वागत समारोहों और अभिनंदन कार्यक्रमों में तब्दील हो गया। दो जिलों की सीमाओं को पार करते हुए जिस-जिस गांव और कस्बे से डॉ. वानखेड़े का काफिला गुजरा, वहां कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे टेंट लगाकर पुष्पवर्षा और नारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

“हरई में सुना प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’”

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद डॉ. वानखेड़े ने अपनी दिनचर्या में पार्टी अनुशासन का परिचय भी दिया। छिंदवाड़ा जिले के हरई पहुंचने पर उन्होंने वहां के स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सार्वजनिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि “प्रधानमंत्री जी का हर शब्द संगठन और देशहित के लिए मार्गदर्शक होता है।

“बरमान में मां नर्मदा की आरती, फिर स्वागत की झड़ी”

छिंदवाड़ा से रवाना होने के बाद डॉ. वानखेड़े का पहला बड़ा पड़ाव बरमान रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उनका काफिला जैसे-जैसे सागर की ओर बढ़ा, स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य होती चली गई।

बरमान से लेकर देवरी, गौरझामर, सुरखी, टोलनाका चितौरा, बमोरी और सागर विश्वविद्यालय परिसर जिला पंचायत कार्यालय के सामने लाल स्कूल गोपालगंज परकोटा तीन बत्ती मस्जिद कटरा बाजार भगवानगंज चौराहा शनि देव मंदिर परेड हनुमान मंदिर कैंट राजाखेड़ी तिराहा तथा मकरोनिया चौराहा तक हर जगह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ महिलाएं, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर नारों के साथ उनका अभिनंदन करते नजर आए।

“देवरी से सागर तक ‘स्वागत यात्रा’ बनी उत्सव यात्रा”

देवरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि “संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे मैं जनसेवा और कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण के माध्यम से निभाऊंगी।”इसके बाद गौरझामर पहुंचा, गौरझामर से सुरखी, सुरखी पश्चात टोल प्लाजा चितौरा पहुंचा जहां पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे एवं नारायण कबीर पंथी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी तरह सागर विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर उन्होंने डॉक्टर सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात नगर विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन ने निगम पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया । उसके पश्चात काफिला विवेकानंद प्रतिमा विश्वविद्यालय रोड पहुंचा जहां डॉक्टर वानखेड़े ने विधायक शैलेंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि “स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमारे संगठन की आत्मा है ।

“सागर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत”

जैसे ही उनका काफिला जिला पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा, स्वागत का दृश्य देखने लायक था। यहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित निगम पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

“वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से बुंदेलखंड का गौरव बढ़ा”

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वानखेड़े जी को प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री का पद दिए जाने से पूरी बुंदेलखंड का सम्मान बढ़ा है और वह पार्टी की भावना और रीति नीति के अनुरूप कार्य करके इस पद की गरिमा और बढ़ाएंगी और पार्टी संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

विधायक शैलेंद्र ने भी डॉक्टर वानखेड़े को महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि उनकी इस नियुक्ति से जिला भाजपा में कितना हर्ष व्याप्त है।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर ने भी वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश जी नड्डा ,मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लता जी शुरू से एक कर्मठ और लग्नशील कार्यकर्ता रही हैं जिसके परिणाम स्वरुप उन्होंने पंच से संसद तक का सफर तय किया है।

इस मौके पर समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वानखेड़े ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है की भारत को समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है उस लक्ष्य की पूर्ति हेतु निरंतर कार्य करेंगे और संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों इसके लिए भी वह लगातार प्रयास करेंगी ।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी डॉक्टर वानखेड़े की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनका हर समय सहयोग मिलता रहेगा।

डॉ. वानखेड़े को यहां से रथनुमा वाहन पर सवार किया गया साथ में मंत्री गोविंद राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर विधायक शैलेंद्र जैन जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव को खड़ा करके भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लाल स्कूल, गोपालगंज, तीन बत्ती, भगवानगंज, कबूलापुल और रजाखेड़ी तक चली। पूरे मार्ग पर रथ पर फूलों की बरसात की गई।

“महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण”

यात्रा के दौरान डॉ. वानखेड़े ने दीनदयाल चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा ,तीन बत्ती पर डॉक्टर सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा और भगवानगंज तिराहा पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि “महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र सशक्त हो सकता है।”

उन्होंने यात्रा के दौरान रास्ते में मिले गुरुद्वारा शनिदेव मंदिर परेड मंदिर और रजाखेड़ी तिराहा पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और मकरोनिया चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा और वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और

संक्षिप्त रूप से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

“संगठन के प्रति समर्पण”

रजाखेड़ी तिराहा पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर वानखेड़े ने नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, भाजपा नेत्री श्रीमती शारदा खटीक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा से काम करूंगी।

“यात्रा में यह रहे साथ”

इस आभार यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिले के जिला अध्यक्ष ,अमरवाड़ा विधायक ,देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ,सागर नगर विधायक शैलेंद्र जैन, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, आभार यात्रा के प्रभारी हरिराम सिह ठाकुर ने तीतर पानी के पास टोल नाका से आभार यात्रा की अगवानी की, सह प्रभारी अनिल तिवारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आभार यात्रा का कार्यक्रम लगभग निश्चित समय पर पूरा हुआ।