पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, सागर में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत आयोजन से पूर्व होने वाली गतिविधियों में विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती युवा दिवस से नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस तक स्वदेशी की थीम पर अनेक आयोजन किए गए ।
23 जनवरी को ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र. एक, दो, तीन, चार, ढाना, जवाहर नवोदय विद्यालय खुरई, शासकीय उत्कृष्टता विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, महार रेजीमेंट पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, सेंट मैरी कॉन्वेंट, एलकॉन हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, वात्सल्य हायर सेकंडरी स्कूल, शैलेष मेमोरियल स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसके साथ ही बसंत पंचमी का उत्सव भी मनाया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका सुश्री कीर्ति सोनी के मार्गदर्शन में तैयार सरस्वती वंदना और आशीष जैन द्वारा रचित परीक्षा पे चर्चा पर विशेष गीत की संगीतमय की प्रस्तुति दी। शिक्षक महेन्द्र गौतम ने आयोजन के महत्त्व और विद्यार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य मनीष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने के उपाय बताए। साथ ही नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति और व्यक्तित्व विकास के मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान और बुद्धि का पराक्रम परीक्षा में दिखाकर सफलता के कीर्तिमान स्थापित करें। साथ ही अपनी रुचियों और प्रतिभा को पहचानकर उन्हें भी विकसित करें। परीक्षा में कुछ कम अंक आने का मतलब यह नहीं है कि आप कमजोर हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानकर सही दिशा में बढ़ना आवश्यक है।
आयोजन की संयोजिका वरिष्ठतम शिक्षिका सरिता सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन ग्रीष्मा जैन ने किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल के ईशान सिंघई और केन्द्रीय विद्यालय क्र 3 के सर्वज्ञ त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर चार विद्यार्थी रहे –
सृजन नामदेव, केंद्रीय विद्यालय क्र 3,
अर्पण झा, शैलेष मेमोरियल स्कूल,
शौर्यवर्धन जयशेखर, आर्मी पब्लिक स्कूल,
अनुष्का जैन, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल।
तृतीय स्थान पर छह विद्यार्थी रहे –
संस्कार जैन, जवाहर नवोदय विद्यालय खुरई,
अनीशा यादव, केन्द्रीय विद्यालय क्र 1,
अथर्व नेगी, केन्द्रीय विद्यालय ढाना,
ओम पांडे, केंद्रीय विद्यालय क्र 3,
विराट साहू, महार रेजीमेंट पब्लिक स्कूल,
अचिंत्य छिरौलिया, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल।














