77वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय, पद्माकर नगर मकरोनिया में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने ध्वज वन्दन कर तिरंगे को नमन किया और संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
ध्वज वंदन उपरांत भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कांग्रेस परिवार के जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ झण्डावंदन कर मिठाई वितरित की और गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्री मोहासा ने कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को और अधिक मज़बूत करने की आवश्यकता है। श्री मोहासा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से यह लड़ाई जारी रखेगी।
ध्वज रक्षक के रूप में मनोज पवार ने भूमिका निभाई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मकरोनिया देवेंद्र कुर्मी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौर ने तथा आभार प्रशांत समैया नें व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष की अगवानी जिला कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष संजय रोहिदास ने की।
















