कांग्रेस कमेटियों में सभी वर्गों को समाहित किया जायेगा यह बात जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कर्रापुर नगर पंचायत के वार्ड नं 10 एवं 11में मुख्य अतिथि के तौर पर “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” एवं पंचायत/ वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर जन चौपाल में कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटिया,कांग्रेस की नींव को मजबूत करेगी व कांग्रेस कमेटियों से शीर्ष नेतृत्व सीधी बात करेगा।
विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वार्ड एवं पंचायत समितियों के गठन से कांग्रेस मजबूत होगी। संगठन में महिलाओं कि सहभागिता जरुरी है.
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में संगठन सृजन में अंतिम व्यक्ति का भी ध्यान रखा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष के तौर पर मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अच्छे लोगों के चयन का कार्य करूंगा। ताकि कांग्रेस को मजबूती मिल सके।
वार्ड नंबर 10 में अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिंह राजपूत एवं वार्ड नंबर 11 में अध्यक्ष निकलंक जैन को चौपाल में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से चुना।
चौपाल का संचालन सरफराज पठान ने किया एवं आभार पार्षद मोहन अहिरवार ने माना।
















